भविष्य की कहानी लिखने को तैयार है सिप्पी फिल्म्स

मनोरंजन

शोले, सीता और गीता और शान जैसी कालजयी कृतियों की जनक सिप्पी फिल्म्स अब एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है एक सुनियोजित पुनर्गठन, कैरेक्टर आईपी आधारित विज़न और संस्थागत निवेश के साथ एक नई शुरुआत। शहज़ाद सिप्पी के नेतृत्व में और कुबेरन्स टेक वेंचर्स के रणनीतिक सहयोग से, सिप्पी फिल्म्स भारतीय सिनेमा के भविष्य की ओर एक सशक्त कदम बढ़ा रही है।शहज़ाद सिप्पी की कस्टोडियनशिप में स्टूडियो ने खुद को कैरेक्टर आईपी-लेड कंटेंट कंपनी के रूप में पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है।