राम चरण का इलेक्ट्रिफाइंग अवतार

मनोरंजन

‘पेड्डी’ 2026 की सबसे चर्चित और मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में हैं। विज़नरी डायरेक्टर बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। जब से इस प्रोजेक्ट का एलान हुआ है, तब से ही दुनिया भर में इसे लेकर जबरदस्त बज और एक्साइटमेंट बना हुआ है। फिल्म का पहला गाना, ‘चिकिरी चिकिरी’, इंटरनेट पर छा गया और देखते ही देखते फैन्स का फेवरेट बन गया। सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार करने के साथ ही, यह साल के सबसे बड़े गानों में से एक बनकर उभरा है।’चिकिरी चिकिरी’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद, मेकर्स ने अब दूसरा गाना “रई रई रा रा” रिलीज कर दिया है। यह ट्रैक एक और हाई-एनर्जी एंथम है, जिसमें राम चरण ने एक बार फिर अपने बेमिसाल डांस मूव्स, स्टाइल और स्वैग का जलवा बिखेरा है।