मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार

मनोरंजन

में अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। प्रतिष्ठित कोलकाता टाइम्स फैशन शोकेस में मशहूर फैशन डिज़ाइनर अर्चना कोचर के लिए शोस्टॉपर बनकर माधुरिमा ने रैंप पर ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। उनकी शानदार एंट्री और आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक ने पूरे शो को यादगार बना दिया।आर्चना कोचर द्वारा डिज़ाइन किए गए खूबसूरत परिधान में माधुरिमा बेहद आकर्षक नजर आईं। आउटफिट की बारीक कारीगरी और माधुरिमा की ग्रेसफुल प्रस्तुति ने डिज़ाइनर की सिग्नेचर स्टाइल को शानदार ढंग से पेश किया।