यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) और पोशम पा पिक्चर्स के पहले थिएट्रिकल सहयोग से बनने वाली फिल्म ‘मुपापा’ में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी इस फिल्म के निर्माता हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सैयारा’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बनी थी। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन भारत के प्रमुख शोरनर और निर्देशक समीर सक्सेना कर रहे हैं। वाईआरएफ के प्रवक्ता के अनुसार, ‘मुपापा’ 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।’मुपापा’ एक अलग शैली (जॉनर-बेंडिंग) की थिएट्रिकल फिल्म है, जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर बिल्कुल नया दृश्यात्मक अनुभव देने का वादा करती है।

