5 हजार देकर महिला अधिकारी का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करते मांगे 2 लाख, एक गिरफ्तार एक फरार

इंदौर

इन्दौर | महिला अधिकारी को ब्लैकमेल करने के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर जांच कार्रवाई करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला अधिकारी श्रम विभाग में पदस्थ हैं और आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पहले 5 हजार रुपए देकर महिला अधिकारी का विडियो बनाते उसे जाल में फंसाया फिर उसी आधार पर ब्लैकमेल करते 2 लाख रुपए की मांग की। रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला अधिकारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार महिला अधिकारी ने पुलिस को दूर अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी से ऑफिस आने-जाने के दौरान सामान्य पहचान हुई थी। इसी दौरान एक दिन वह अचानक उनके ऑफिस पहुंचा और 5 हजार रुपए यह कहते हुए दे दिए कि मजदूरों को बोनस के रूप में बांट देना। इस दौरान उसने स्पाई कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। आरोपी ने पहले 2 लाख रुपए की मांग की। जब महिला अधिकारी ने रकम देने से इनकार किया, तो उसने मांग घटाकर 1 लाख रुपए कर दी और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान होकर उन्हें क्राइम ब्रांच को सूचना दी जिस पर कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।