अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपने मनोरंजन जगत के सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बूगल बॉलीवुड बैलिस्टिक अवॉर्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित ‘डायनेमिक स्क्रीन प्रेजेंस अवॉर्ड’ अपने नाम किया। यह सम्मान उन कलाकारों को दिया जाता है जो अपने अभिनय, व्यक्तित्व और ऑन-स्क्रीन व ऑफ-स्क्रीन प्रभावशाली मौजूदगी के जरिए दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ते हैं।सीरत कपूर ने वर्षों से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अलग पहचान के दम पर इंडस्ट्री में खुद को एक मजबूत कलाकार के रूप में स्थापित किया है।

