इंस्टाग्राम पर आएगी प्रेम कहानी द परफेक्ट क्रश

इंदौर

इंदौर में हुआ प्रीमियर, एपिसोडिक रील्स के रूप में होगी रिलीज़ ::
इंदौर । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जल्द रिलीज होने वाली एपिसोडिक रील सीरीज द परफेक्ट क्रश का सोमवार को गीता भवन स्थित द क्रश कॉफी में प्रीमियर किया गया। प्रेम, दोस्ती और यादों पर आधारित यह सीरीज छोटे-छोटे एपिसोड के जरिए दर्शकों तक एक भावनात्मक कहानी पहुंचाएगी।
सीरीज की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की है। पटकथा और निर्देशन मनीषा काग ने किया है, जबकि निर्माण द क्रश कॉफी के फाउंडर-डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने किया है।
कहानी कबीर और माही की है। माही के इंदौर छोड़ने से पहले कबीर उसे शहर के द क्रश कॉफी के 10 अलग-अलग आउटलेट्स पर ले जाता है। इस सफर में दोनों के रिश्ते की पुरानी यादें, अनकही भावनाएं और नए एहसास सामने आते हैं। लॉयल्टी कार्ड, गुलाब, वॉइस नोट्स और सरप्राइज जैसे छोटे-छोटे प्रसंग कहानी को आगे बढ़ाते हैं।
प्रीमियर के दौरान पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह केवल प्रेम कहानी नहीं, बल्कि उन रिश्तों की कहानी है जो किसी जगह और उससे जुड़ी यादों के साथ गहराते हैं। निर्देशक मनीषा काग ने कहा कि इंस्टाग्राम रील्स के छोटे फॉर्मेट में भी प्रभावशाली और भावनात्मक कहानी कही जा सकती है। लेखक एवं अभिनेता ऋषभ राज शर्मा ने कहा कि कबीर का किरदार अनकहे प्रेम और संवेदनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
सीरीज में चारु सोलंकी ने माही की भूमिका निभाई है। सिनेमैटोग्राफी चेतन कनाठे, संगीत शान से, मेकअप एवं कॉस्ट्यूम जया पटेल ने किया है। सहायक निर्देशन यश रोकड़े और सजल सेन ने संभाला, जबकि फोटोग्राफी एवं बिहाइंड द सीन अभिषेक पटेल ने तैयार किए हैं।