इंदौर । नवागत संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने सोमवार को इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) में सहअध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। आईडीए कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद लक्षकार ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और इंदौर विकास प्राधिकरण की वर्तमान में संचालित योजनाओं की प्रारंभिक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
इस अवसर पर आईडीए के अधीक्षण यंत्री, नियोजक, सलाहकार और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने सोमवार को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) का भी पदभार ग्रहण किया।

