इन्दौर | एक सनसनीखेज मामले में चलती कार में अचानक आग लग गई। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही मौके पर कनाड़िया थाना पुलिस टीम पहुंची ओ फायर बिग्रेड को सूचना दी। पुलिस के अनुसार सफेद रंग की निशान टेरेनो कार क्रमांक एमपी-09-सीक्यू-9045 में अचानक आग लग जाने पर कार चालक रणविजय पिता रवि पाल सिंह उम्र इक्कीस साल निवासी 84 कालानी बाग कॉलोनी, देवास ने कूदकर खुद को बचाया। सूचना पर तत्काल दमकल की टीम में मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

