इन्दौर बाबा सराफेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी इंदौर सोना चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन द्वारा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त व्यापारी शामिल हुए। इस सवारी में इंदौर क्षेत्र क्र. 4 की विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, हिंद रक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सोनी भाजपा (सांसद प्रतिनिधि), डॉ. संतोष वाधवानी, बसंत सोनी, अविनाश शास्त्री, गोपीकृष्णा नेमा, बालकृष्ण अरोरा, क्षेत्रीय पार्षद आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

