सितारों ने कहा हाथी को आज़ाद करो

मनोरंजन

विश्व हाथी दिवस से पहले फिल्म, टीवी, विज्ञापन और अन्य कंटेंट निर्माता जॉन अब्राहम, दिया मिर्जा, पूजा भट्ट, सनी लियोनी, राजन शाही, ऋषिना कंधारी और अमीन खान अपने फिल्म और मनोरंजन जगत के दोस्तों और सहयोगियों से हाथियों की सुरक्षा के लिए पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया की हाथी आज़ादी प्रतिज्ञा पर हस्ताक्षर करने और अपनी फिल्मों, टीवी शो, वेब सीरीज़ या विज्ञापनों में असली हाथियों का इस्तेमाल न करने का संकल्प लेने की अपील कर रहे हैं। ये निर्माता उन 25 फिल्म, टीवी, वेब और विज्ञापन जगत के प्रमुख लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने इस प्रतिज्ञा पर हस्ताक्षर किए हैं। विश्व हाथी दिवस से पहले पेटा इंडिया द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए जाने वाले वीडियो संदेशों के माध्यम से ये निर्माता अपने साथियों को भी यह संकल्प लेने की चुनौती दे रहे हैं कि वे असली हाथियों की जगह मशीनी हाथियों, अत्याधुनिक कंप्यूटर जनित इमेजरी (सीजीआई) या विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) जैसे मानवीय विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।