युवक ने लगाई फांसी, मौत, मामला प्रेम प्रसंग का

इंदौर

इन्दौर मूलतः सागर निवासी एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र का है और युवक यहां इन्दौर में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम आयुष पिता उत्तम गोस्वामी उम्र सत्ताइस साल निवासी मानसरोवर कॉलोनी देव गुराडिया है। घटना का पता तब चला जब परिजनों द्वारा लगातार लगाएं जा रहे मोबाइल काल को आयुष ने नहीं उठाया तो उन्होंने मकान मालिक को फोन कर बताया जब मकान मालिक ने कमरे पर जाकर देखा तो आयुष का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जिसके बाद मकान मालिक ने परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को हालांकि आयुष के कमरे या मोबाइल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि सागर निवासी एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग के लिए आई हुई थी। इसके बाद आयुष भी परिवार से जिद कर इन्दौर आ गया था और निजी कंपनी में ड्राइवरी का काम करने लगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा हर एंगल से जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।