इन्दौर | मूलतः विदिशा जिले के रहने वाले और इंदौर में अपनी बहन व जीजा के साथ रहकर 12 वीं पढ़ाई कर रहे एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है और मृतक छात्र का नाम यशपाल पिता बलीराम उम्र सत्रह साल निवासी सुविधा नगर छोटा बांगड़दा है। पुलिस के अनुसार यशपाल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों बताया कि जब वे जब घर पहुंचे तो यशपाल को फंदे पर लटका देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यशपाल किसी से मोबाइल पर चैटिंग करता था। पुलिस ने मौके से उसका मोबाइल जब्त किया है और कॉल डिटेल, चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि खुदकुशी की वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा जांच शुरू कर दी है।

