एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के नवसृजित चेयरमैन पद पर योगेश मेहता का मनोनयन, एसोसिएशन की 67 वी वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

इंदौर

इन्दौर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की सम्पन्न 67वी वार्षिक साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा- जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही एसोसिएशन में चेयरमेन का नया पद सृजित किया गया जो एसोसिएशन की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों में संस्था को सहयोग करेगें। सभा में इस नवसृजित प्रथम चेयरमेन के रूप में निवृत्तमान अध्यक्ष योगेश मेहता के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसें सर्व सम्मति से मान्य किया गया। अब नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ ही नये चेयरमेन का कार्य आरंभ होगा। नवीन कार्यकारिणी के 15 पदों के लिए मतदान 24 सितंबर 2026 को दोप. 2 बजे से 6 बजे तक होगा। बाद में मतगणना होगी ओर परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान एवं मतगणना की सम्पूर्ण व्यवस्था एसोसिएशन कार्यालय में की गई है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदाता 1 से 2 मिनिट में ही मत देकर बाहर आ सकेगें। महिलाओं के लिए पिंक बुथ अलग से बनाया गया है जिसमें महिलाए भी आसानी से वोट डाल सकेगी।
सभा में औद्योगिक विकास और विस्तार संबंधित विभिन्न बिन्दूओं पर चर्चा करते हुए उद्योगों के लिए आवश्यक वित्तीय योजनाओं पर भी चर्चा की। अध्यक्ष योगेश मेहता ने साधारण सभा की कार्यवाही पूर्ण कराई जिसमें मानद सचिव तरूण व्यास ने गतवर्ष का कार्यवाही विवरण, वार्षिक वृत्तांत एवं कोषाध्यक्ष अनिल पालीवाल ने वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित आय व्यय पत्रक का सदन से अनुमोदन कराया। उपस्थित उद्योगपतियों ने एसोसिएशन की निरंतर हो रही गतिविधियों एवं उद्योगहित में किए जा रहे उपायों की सराहना की।