राज अनादकट के शो ‘क्योंकि पापा कहते हैं’ में पवन पारिक के रोल में नज़र आ रहे हैं। यह शो भाई-बहनों के रिश्ते, कॉमेडी और इमोशन का मिला-जुला एक फ़ैमिली एंटरटेनर है। राज के लिए, पवन के किरदार की सबसे अच्छी बात यह है कि उसकी रोज़मर्रा की परेशानियाँ ऐसी हैं जिनसे कोई भी जुड़ सकता है। एक्टर का मानना है कि भले ही किरदार के हालात अलग हों, लेकिन दर्शक उसमें अपनी ज़िंदगी की झलक ज़रूर देखेंगे।राज कहते हैं, “हमारे शो में ऐसे हालात दिखाए गए हैं जिनसे लोग आसानी से जुड़ पाएँगे, क्योंकि यह हर घर की कहानी है, जिसे हम एक अलग, मज़ेदार और कॉमेडी भरे अंदाज़ में आपके सामने ला रहे हैं।””जैसे ही आप कोई एपिसोड देखेंगे, आपको लगेगा, ‘यह तो मैं हूँ।’ आप शायद यह भी सोचें, ‘मैं भी अपनी ज़िंदगी में पवन जैसा ही हूँ। मेरे साथ भी ऐसी ही चीज़ें होती रहती हैं।'”।

