आरती और अंकिता  ने महालक्ष्मी मंदिर में लिया आशीर्वाद

मनोरंजन

‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में वैदेही का किरदार निभा रहीं आरती बिराजदार और अनुप्रिया का किरदार निभा रहीं अंकिता बहुगुणा ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर कोल्हापुर के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में जाकर माँ का आशीर्वाद लिया। यह उनके लिए अपनी आस्था से जुड़ने का एक खूबसूरत अनुभव रहा। धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध इस मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। 

मंदिर में दर्शन के अपने अनुभव के बारे में आरती बिराजदार ने कहा, “जब भी नवरात्रि का समय हो और आप कोल्हापुर में हों, तो महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन जरूर करने चाहिए। इस मंदिर में कुछ खास है। जैसे ही आप मंदिर के अंदर जाते हैं, मन को शांति और सुकून महसूस होता है। महालक्ष्मी मंदिर महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। अंकिता बहुगुणा के लिए यह यात्रा और भी खास रही, क्योंकि उन्हें एक बार फिर उस जगह पर जाने का मौका मिला, जहाँ वे पहले भी आ चुकी थीं। इस बार वे मंदिर के धार्मिक महत्व को पहले से बेहतर समझते हुए वहाँ पहुँचीं। अपना अनुभव साझा करते हुए, उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से नई जगहों पर घूमना और उन्हें जानना पसंद है।