जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी देश की सत्ता संभालने लायक नहीं बची

मध्य प्रदेश

लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में बोले मुख्यमंत्री
जबलपुर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ संकल्प को लेकर जबलपुर के शहीद स्मारक गोल बाजार में आयोजित ढाई कि.मी. से अधिक लंबी पदयात्रा में सहभागिता कर उमड़े एक लाख से अधिक जनसैलाब को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सगी नहीं हुई। जबलपुर में ही कांग्रेस के चुनाव में विजयी होने के बाद जवाहरलाल नेहरू को नेता घोषित किया गया था। जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नहीं हुए, वह कांग्रेस नेता किसी के भी सगे नहीं हो सकते। राहुल गांधी न्याय की बात करते हैं, उनकी दादी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को नहीं माना और सत्ता में बने रहने के लिए देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा था। मध्यप्रदेश और देश की जनता यह पूरी तरह जानती है कि कांग्रेस पार्टी देश की सत्ता संभालने लायक नहीं बची है।
भारत को अस्थिर करने की कोशिश : खण्डेलवाल…
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को यह मालूम होना चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल में कई बार एसआईआर हुआ है। भाजपा के शासनकाल में एक बार श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी और दूसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में ही एसआईआर हुआ है। इसके अलावा आजादी के बाद जितने भी एसआईआर देश में हुए हैं, सभी कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं। बैलेट से चुनाव हारने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी सबसे अधिक चुनाव हारने के मामले में विश्व के सबसे बड़े नेता बन गए हैं। विदेशी ताकतों से धन से लेकर भारत को अस्थित करने की कोशिश करने वालों को जनता बेनकाब करे। केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं को धमकाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अपनी साख खो चुके हैं, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने और अराजकता फैलाने वालों को सबक सिखाने के लिए जनता आगे आए।
कांग्रेस को समाप्त का जनता संकल्प ले चुकी है : डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में देश के 80 प्रतिशत क्षेत्र में कांग्रेस समाप्त हो चुकी है। जिन 20 प्रतिशत क्षेत्र में कांग्रेस कुछ बची भी है, वह भी आने वाले चुनावों में समाप्त हो जाएगी। जबलपुर में उमड़े जनसौलाब ने बता दिया कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस पार्टी का वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश से सफाया हो जाएगा। लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस को पहले अपने इतिहास में झांकना चाहिए। जिस पार्टी ने देश पर आपातकाल थोपकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम किया, उसे आज लोकतंत्र पर उपदेश देने का नैतिक अधिकार नहीं है। जबलपुर की जनता कांग्रेस की राजनैतिक बेईमानी और उसके इतिहास को भली-भांति जानती है। कांग्रेस चुनाव में हारने के बाद कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग और कभी एसआईआर को लेकर सवाल खड़े करती है। चुनाव जीतने पर लोकतंत्र की जीत और हारने पर संस्थाओं पर आरोप लगाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि देश की न्यायपालिका लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है और जबलपुर की धरती न्याय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है।
संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : अर्जुनराम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पदयात्रा में जिस उत्साह और बड़ी संख्या में जनता की सहभागिता देखने को मिली है, वह इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 6 अक्टूबर को राहुल गांधी और उनके कुछ विपक्षी दलों के सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। चुनाव आयोग ने उनसे पूछा कि आप कितने लोग मिलना चाहते हैं और आपका ज्ञापन क्या है? आप प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम दे दीजिए, आपसे मुलाकात की जाएगी। लेकिन उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम नहीं दिए और इसके बाद अराजकता फैलाने के लिए सड़क पर उतर गए। आपने वह पूरा दृश्य देखा होगा कि किस तरह धक्का-मुक्की हुई। यह सब अराजकता का ही उदाहरण है। श्री मेघवाल ने कहा कि विपक्षी दलों के 10 लोग राष्ट्रपति जी से मिले। राष्ट्रपति जी ने उनसे कहा कि आप जो आरोप लगा रहे हैं, उसके प्रमाण प्रस्तुत कीजिए। लेकिन वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत जी को सामने आकर इस विषय पर अपनी बात रखनी पड़ी। 11 अक्टूबर की रात और 12 अक्टूबर 2026 को उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट में कोई भी व्यक्ति याचिका के माध्यम से अपनी बात रख सकता है। हम याचिकाओं को सुनते हैं। यदि आपको याचिका लगानी है तो लगाइए, हम सुनेंगे। लेकिन इस तरह कुछ करने और धमकाने वाली भाषा का हम समर्थन नहीं करते।
55 मंचों से हुआ स्वागत….
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का एक अत्यंत आकर्षक और उल्लेखनीय पक्ष यह रहा कि ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा कुल 55 स्वागत मंच स्थापित किए गए। इन मंचों के माध्यम से पदयात्रा में शामिल अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और सहभागियों का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, अभिनंदन एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत….
पदयात्रा का स्वागत करने वाले संगठनों में सुप्रभातम परिवार, श्री दत्त भजन मंडल, नगर पंडित पुरोहित आचार्य मंच, सर्वमंगला आम्ही सगले एक आहोत, दिगम्बर जैन पंचायत सभा, जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज, सिख संगत, पंजाबी महासंघ, चौरसिया समाज, राष्ट्रवादी अग्रवाल मंच, साहू समाज, इंडियन कॉफी हाउस, भारतीय व्यापार उद्योग व्यापार मंडल, सुदर्शन समाज, गंजीपुरा व्यापारी संघ, अंतरराष्ट्रीय श्याम बैंड परिवार, लॉर्डगंज व्यापारी संघ, मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति, नगर केसरवानी वैश्य समाज सभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, वैश्य महासम्मेलन, महाकौशल चौरसिया महासंघ, तिलक भूमि तलैया व्यापारी संघ, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, तमिल संघम, बारी समाज, मुकादमगंज व्यापारी संघ, विश्वकर्मा महासभा, झारिया मेहरा महासंघ, गुप्ता वैश्य समाज, अहिरवार महापरिषद, अखिल भारतीय यादव समाज, सिटी बंगाली क्लब, सिविक सेंटर व्यापारी संघ, उत्कल यादव समाज, मध्य प्रदेश डॉक्टर फोरम, सिंधी समाज, समरसता सेवा संगठन, मालवीय चौक व्यापारी संघ, नया बाजार व्यापारी संघ, गुजराती मंडल, विश्वकर्मा समाज, नामदेव समाज विकास परिषद, जबलपुर कल्चुरी महासभा, उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ, रजक समाज युवा सेवा समिति, संत सेन समाज समिति, मांझी समाज, श्री दुर्गा उत्सव समिति, श्री सनातन धर्म महासभा, क्षत्रिय मराठा समाज, सोनकर खटीक समाज एवं अंधेरदेव व्यापारी संघ सहित अनेक संगठनों ने स्वागत किया।
भिन्न स्थानों से होकर निकली पदयात्रा ……..
‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ विशाल पदयात्रा शहीद स्मारक गोल बाजार से प्रारंभ होकर श्याम टॉकीज, सुपर मार्केट, लार्डगंज चौक, धमण्डी चौक, बड़ा फुहारा, खजांची चौक, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, बगलामुखी मंदिर, मालवीय चौक से शहीद स्मारक होते हुए पुनः गोल बाजार पहुंचकर समापन हुआ। यात्रा के ढाई किलोमीटर के मार्ग में 55 स्वागत मंच लगाए गए जिसमे विभिन्न जाति समाज, व्यापारी, स्वयंसेवी संगठन, खेल संगठन के पदाधिकारियों ने मंच से पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया।
संतो का मिला सानिध्य……
यात्रा में महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद , जगतगुरु राघवदेवाचार्य, जगतगुरु बालगोविंदाचार्य , अशोका नन्द , कालीनंद , ज्ञानेश्वरी दीदी, पगला नन्द , मैत्रेय दीदी, पं वासुदेव शास्त्री ,स्वामी प्रकाशांनंद , स्वामी रामभारती , स्वामी राजेशदास, स्वामी रामानंदपुरी, विभानंद , योगी राजेशदास, स्वामी मयंकनाथ, स्वामी अनूप नाथ, मंहत त्यागीदास, आचार्य अनूपदेव शास्त्री, आचार्य जुगल किशोर शास्त्री पंडित रमेश दुबे, पंडित, संतोष शास्त्री, पं रोहित दुबे जी, पं आशुतोष दीक्षित का सानिध्य मिला।
यह रहे उपस्थित…
पदयात्रा में प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, श्रीमती संपतिया उइके, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सांसद आशीष दुबे, सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व मंत्री शरद जैन, जिला प्रभारी पूर्व सांसद आलोक संजर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, प्रणय पाण्डे, पूर्व विधायक आँचल सोनकर, मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू, जबलपुर जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, जिला महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुख, शहर के गणमान्यजन, मातृशक्ति सहित करीब एक लाख लोग शामिल हुए।