इन्दौर | 70 वीं राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में इन्दौर की बलभीम व्यायामशाला के छात्र पहलवान आयुष ठाकुर ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। आयुष ठाकुर गोपाल कश्यप पहलवान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर व्यायामशाला के अध्यक्ष नींबू लाल यादव, राधेश्याम आर्य, जगदीश करोतिया, वीरेंद्र पाल, दीपू यादव, नरेंद्र यादव, अशोक यादव, गुलशन यादव, राजकुमार सोहन, मुकेश यादव, विकास पाल ने उन्हें बधाई दी ।

