जम्मू में युवाओं को फिटनेस के गुर सिखाएंगे ब्रेट ली

Uncategorized

जम्मू, 28 नवंबर (वार्ता) पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैट ली गुरूवार को जम्मू पहुंचेंगे और स्वास्थ्य से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी नारायण अस्पताल में एक कार्यक्रम में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया के दौरे पर है।
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह ने बताया कि ब्रैैट ली इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और अपना भाषण देंगे। पूर्व क्रिकेटर इस कार्यक्रम में युवाओं को फिटनेस पर अपना वक्तव्य देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *