चांदी 380 रुपये चमकी;सोना स्थिर

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

नयी दिल्ली 04 दिसंबर (वार्ता) विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ने के बावजूद घरेलू जेवराती मांग सामान्य रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से हालांकि चाँदी की चमक बढ़ी और यह 380 रुपये की छलांग लगाकर 37,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से विदेशी बाजारों में पीली धातु में आज भी बढ़त रही। लंदन का सोना हाजिर 6.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,237.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.10 डॉलर की बढ़त में 1,242.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत को अब निवेशक सशंकित होकर देख रहे हैं। उनका मानना है कि मात्र 90 दिन में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की जमीन तैयार नहीं हो सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी आज 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 14.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
अर्चना
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *