(नई दिल्ली) एक बार फिर गुलजार होने जा रहा टाउन हॉल

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। किसी जमाने में दिल्ली की सत्ता का केंद्र रहा टाउन हॉल एक बार फिर गुलजार होने जा रहा है। उत्तरी निगम की ओर से 24 दिसंबर को पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में बने टाउन हॉल में निगम के सदन की बैठक बुलाई जाएगी। इसके लिए विशेष इंतजाम निगम की ओर से किए जा रहे हैं। निगम के तीन हिस्से होने के बाद यह दूसरा मौका होगा जब सदन की कार्यवाही यहां की जाएगी। उत्तरी निगम के महापौर आदेश गुप्ता ने बताया कि निगम के टाउन हाल का अपना इतिहास रहा है। लेकिन, नए पार्षदों को इसकी जानकारी बहुत कम है। इसी जानकारी को आगे बढ़ाने और इतिहास से रूबरू कराने के लिए बैठक बुलाई गई है। इससे पहले मेयर रहे रविंद्र गुप्ता ने 29 अक्टूबर 2015 को टाउन हॉल में सदन की कार्यवाही बुलाई थी। वर्ष 1958 में टाउन हॉल में एमसीडी का पहला हाउस लगा था। लेकिन, निगम के तीन हिस्सों में बंट जाने के बाद से ही इसे बंद कर दिया गया। निगम के विभाजन के बाद दूसरा मौका है, जब यहां हाउस का आयोजन होगा।
संदीप/देवेन्द्र/ईएमएम/13/दिसम्बर/2018/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *