(नई दिल्ली) सरकार लोगों के सामने पेश कर रही मनमाफिक आंकड़े : सिन्हा

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सांख्यिकी विभाग के कामकाज में दखल दे रही है। सिन्हा ने कहा इससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया था। सिन्हा ने फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट क्लब ऑफ साउथ एशिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि इस समय मौजूदा सरकार बेहतर नहीं दिखाने वाले आंकड़ों को बाहर निकाल रही है। उन्होंने कहा यह पहली बार है, जब हम ऐसे हालात के गवाह बन रहे हैं। मौजूदा सरकार इतिहास बनाने की बहुत शौकीन है। लेकिन हमारी व्यवस्था में पहली बार, मेरी तरह का कोई आदमी, सरकार द्वारा रखे गए आंकड़ों पर विश्वास नहीं करता। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पूर्व भाजपा नेता ने कहा अतीत में भी बुरी चीजें हुई होंगी, लेकिन किसी भी सरकार ने आंकड़े जुटाने की व्यवस्था में दखल देने, इन्हें कम करने और बांटने की कोशिश नहीं की।
अनिरुद्ध, ईएमएस, 14 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *