(इन्दौर) कमलनाथ ने राज्य के वैश्य संगठनों से मिले समर्थन के लिए जताया आभार –

इंदौर

:: वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी ने की मुलाकात ::
इन्दौर (ईएमएस)। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी ने गुरूवार की रात भोपाल में प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ से भेंटकर उन्हें वैश्य महासम्मेलन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का ब्यौरा देने के साथ ही इंदौर आने का न्यौता देते हुए वैश्य समाज की ओर से बधाई और शुभकामनाएं समर्पित की।
बागड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में वैश्य समाज के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन सभी संगठनों एवं मतदाताओं के लिए आभार भी व्यक्त किया, जिन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों को अपना समर्थन देकर विजयी बनाया है। बागड़ी ने उन्हें वैश्य घटकों की ओर से जल्द ही इंदौर आने और वैश्य महासम्मेलन के आयोजन में शामिल होने का न्यौता भी दिया।
उमेश/पीएम/14 दिसम्बर 2018

संलग्न चित्र – भोपाल में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर उन्हें वैश्य महासम्मेलन के सेवा कार्यों की जानकारी एवं बधाई देते संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *