(ग्वालियर) दुकान के ताले चटके

मध्य प्रदेश

ग्वालियर (ईएमएस)।उपनगर मुरार थाना क्षेत्र के माल रोड पर चोर एक दुकान के ताले चटकाकर तीन एलईडी चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मुरार के माल रोड पर अशोक गांगिल की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले चटका दिए और वहां से तीन एलईडी चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकान मालिक आया तब चोरी का पता चला उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
राजेश शर्मा १६ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *