भावेश ने मजेदार वाकया शेयर किया

Uncategorized

शो ‘तेनाली रामा’ ने एक नये किरदार को इस शो में लाकर दर्शकों को तोहफा दिया है। बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता भावेश बालचंदानी अभिनीत बीरबल बुद्धिमान, समझदार बालक है, जिसे तथाचार्य, रामा के ‘अष्‍टदिग्‍गज’ के पद को चुनौती देने के लिये दरबार में लेकर आया है।
अपने किरदार के बारे में बताते हुए भावेश कहते हैं कि उन्‍हें बीरबल की भूमिका मिलने पर उनसे ज्‍यादा उनकी मां उत्‍सुक हैं। सेट से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, भावेश कहते हैं, ‘’मैं इस शो में कृष्‍णा सर के साथ-साथ अन्‍य लोगों के साथ काम करने के लिये काफी उत्‍साहित था। दिलचस्‍प बात यह है कि दरबार वाले सीन की शूटिंग करने के दौरान मेरे पहले दिन ही एक मजेदार वाकया हुआ। मुझे लगभग आधे पेज का डायलॉग दिया गया था, जिसे मैंने बड़ी ही आसानी से बोल लिया, लेकिन ‘टिमरुसु’ नाम बोलने में अटक गया और हर कोई जोर-जोर से हंसने लगे। उस नाम को सही तरीके से बोलने के लिये मुझे 8-9 टेक देने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *