(छिंदवाड़ा) फायर स्टेशन बनाने शासन ने आवंटित की 14 लाख की राशि

Uncategorized

-23 लाख रुपए में 40 प्रतिशत लगाने हेंगे निगम को
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। नगरीय निकायों में अग्निशमन सेवा को और मजबूती प्रदान करने के लिए फायर सर्विसेज को अगले 4-5 वर्षोँ तक निरंतर रखे जाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रदेश की जिला मुख्यालयों की नगरीय निकायों को नवीन फायर स्टेशन बिल्डिंग निर्माण हेतु लागत राशि 23 लाख 20 हजार में 60 प्रतिशत राज्यांश देना स्वीकार कर लिया। जिससे नवीन फायर स्टेशन के निर्माण के लिए 13लाख 92 हजार रुपए ंिछंदवाड़ा को भी दिए गए हैं। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के लेखाधिकारी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट है कि
23 लाख 20 हजार रुपए के 60 प्रतिशत राशि राज्यांश और 40 प्रतिशत राशि निकायों के द्वारा वहन की जाएगी।जिसमें क रीब 9 लाख 28 हजार रुपए निकायों को वहन करने होंगे। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के 13 निकायों का चयन इस राशि के लिए किया गया है। छिंदवाड़ा, देवास, सतना,सागर, रतलाम, रीवा, कटनी, सिंगरौली, बुरहानपुर, भिंड, मुरैना, शहडोल को एक-एक बिल्डिंग बनाने के लिए 13 लाख 92 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। जबकि धार को 6 लाख 72 हजार 600 रुपए दिए जा रहे हैं।
-दिसंबर में पहली किस्त है प्रस्तावित
राज्यांश की 60प्रतिशत राशि 13.92 लाख रुपए के विरूद्ध दिसंबर 2018 में उपलब्ध बजट राशि 1 क रोड़ 73 लाख 76 हजार 600 रुपए के परिपेक्ष्य में प्रथम किस्त के रूप में 6 लाख 72 हजार 600 रुपए आवंटित किया जाना प्रस्तावित है। शेष द्वितीय किस्त की राशि रूपए 7लाख 19हजार 400 रुपए आगामी तिमाही में आवंटित किए जाने का प्रस्ताव है। यह भी बता दें कि इससे अधिक लागत होने पर भी निकायों द्वारा ही अधिक व्यय वहन किया जाएगा। स्वीकृ त राशि कोषालय स्तर से आहरित कर इ-ट्रांसफर के माध्यम से निकायों के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। इसके साथ ही फायर स्टेशन भूमि का स्वामित्व निकाय का होना आवश्यक है। शासन द्वारा भूमि क्रय हेतु कोई भी राशि आवंटित किए जाने का प्रावधान नहीं है।
-1683.24 वर्गफीट जगह है निर्धारित
स्टैंडिंग फायर एडवायरी कमेटी,गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश अपेण्डिक्स 16ए के अनुसार दो नग फायर वाहन के हिसाब से फायर बिल्डिंग निर्माण हेतु कुल 1683.24वर्गफीट क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है। जिसमें कम से कम 12 फीट ऊंचाई का एक हाल 863.24 वगफीट क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। 120 वर्गफीट का आफिस, 120 वगफीट का वाचरूम, 180वर्गफीट का स्टोर, माइनर रिपेयर के लिए 200 वर्गफीट का वर्कशॉप, 200 वर्गफीट का रेस्टरूम, एवं एक ओपन ड्रिलगाउंड भी बनाया जाना चाहिए।
ईएमएस/मोहने/ 18 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *