नवीन कलेक्टोरेट स्थित आयुष क्लिनीक का लाभ उठा रहे हैं आमजन

मध्य प्रदेश

रतलाम (ईएमएस)। नवीन कलेक्टोरेट में आने वाले आमजन आयुष क्लिनीक के माध्यम से रोगोपचार का लाभ ले रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की पहल पर नवीन कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 16 में बीते अक्टूबर माह में आयुष क्लिनीक स्थापित किया गया। यहां आयुर्वेद तथा होम्योपैथिक की निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध है। दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। सप्ताह के सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार को डॉ. अंकित विजयावत द्वारा होम्योपैथी उपचार किया जाता है। इसी प्रकार गुरूवार, शुक्रवार तथा शनिवार को डॉ. कल्पना मेहर द्वारा आयुर्वेदिक उपचार किया जाता है।
ईएमएस/ चन्द्रबली सिंह / 19 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *