वन मंडल रतलाम के कार्य क्षेत्र में वर्ष 2019 के लिए अपना पंजीयन 31 दिसंबर तक करवाएं

Uncategorized

रतलाम (ईएमएस)। वन मंडल रतलाम के कार्य क्षेत्र में स्थित सभी वनोपज के विनिर्माता व्यापारी, उपभोक्ता, बढ़ई, भवन निर्माण ठेकेदार, कैलेंडर वर्ष 2019 के लिए अपना पंजीयन करवाने हेतु आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 31 दिसंबर निर्धारित की गई हैं।
जिला वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. गुप्ता ने बताया कि विनिर्माता व्यापारी, भवन निर्माण ठेकेदार तथा केवल व्यापारी के लिए पंजीयन शुल्क वार्षिक रूप से 1000 रुपये है। इसके अलावा बढ़ई की दुकान फर्नीचर बनाने वाले तथा वास्तविक उपभोक्ता के लिए पंजीयन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन पंजीयन के लिए विभागीय वेबसाइट www-mp-govt.in पर ऑनलाइन एंट्री फॉर्म भरा जाएगा। फर्नीचर मार्ट द्वारा आवेदन पत्र के साथ अपना आधार कार्ड पैन कार्ड जीएसटी नंबर तथा बैंक खाता की पासबुक की छाया प्रति एवं रंगीन फोटो अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
ईएमएस/ चन्द्रबली सिंह / 19 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *