पालमपुर कृषि विश्व विद्यालय में हो रहा भर्ती घोटाला ‘‘

Uncategorized

धर्मशाला (ईएमएस)।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता संजय सिंह चैहान ने पालमपुर कृषि विश्व विद्यालय में हो रही भर्तियों में बहुत बडा घोटाला बताया है।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में जब भी कोई बडा संस्थान खोला जाता है या कार्यरत होता है तो उसके आस- पास के क्षेत्रों के बेरोजगारों को उम्मीद होती कि जब भी कोई रोजगार की बात आएगी तो उन्हें पारदर्शी तरीके से भर्ती किया जाएगा तथा उन्हें मौका मिलेगा परन्तु पिछले एक वर्ष से आउटर्सोस के नाम पर जितनी भी भर्तियाँ हुई है उनमें बहुत बडा घोटाला है तथा एक दो अधिकारियों के रिष्तेदारों को भर्ती किया गया है जो कि क्षेत्र के आस-पास के बेरोजगारों के प्रति घौर अन्याय है ।
प्रवक्ता संजय सिंह चैहान ने कहा कि भर्ती करते समय अधिकारियों ने सारे नियमों की अनदेखी की है तथा बिना इंटरव्यू के भरा है प्रदेश प्रवक्ता ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इन नियुक्तियों से परदा उठाकर यारे रिकार्ड को तलब कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ बिजलैंस जाँच की माँग की है अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी वाईस चांसलर का कई बेरोजगार संगठनों के सहयोग से उपकुलपति का घैराव करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *