कल इंदौर में अग्रवाल समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 

इंदौर

श्री अग्रवाल समाज सोशल ग्रुप व परिचय बेला समाचार पत्र के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन २३ दिसंबर रविवार को हबलानी परिसर, सपना-संगीता के सामने आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल समाज सोशल ग्रुप के संस्थापक विनोद बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: ९.३० बजे विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया, अविनाश अग्रवाल, प्रीएस नागर, मोहनलाल मंगल, सुरेश गुप्ता, सतीश गर्ग, राजेंद्र गर्ग, पवन सिंघल, राजेश बंसल के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर परिचय पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। जिसमें युवक-युवती का रंगीन सचित्र परिचय दर्शाया गया है। संस्था के कार्यक्रम प्रभारी उदय गुप्ता ने बताया कि परिचय पुस्तिका के लिए लगभग ६३२ प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *