युवती की मौत पर दोस्त के खिलाफ केस दर्ज 

Uncategorized

स्कीम ७८ में युवती की आत्महत्या के मामले में उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी गलत काम करने के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। उसके इनकार करने पर मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार श्वेता ठाकुर पति बलवंत सिंह निवासी स्कीम नं. ७८ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने शुभम बोर्डे पिता गोविंद बोर्डे के खिलाफ केस दर्ज किया है। श्वेता अपने पति से अलग होकर शुभम के साथ में रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *