शराबबंदी के बावजूद होटल में जमी थी महफिल, 21 हाईप्रोफाइल महिलाओं को पकड़ा

Uncategorized

इतनी शराब पी रखी थी कि कई महिलाएं चल भी नहीं पा रही थी
गुजरात के सूरत में शराबबंदी के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाईं जा रही थी। पुलिस ने 21 हाईप्रोफाइल महिलाओं को रंगेहाथ महफिल में जाम टकराते पकड़ा है। इसमें कई विदेशी महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने जब ओईस्टर होटल में छापा मारा तो वहां मौजूद करीब 40 महिलाएं शराब पी रही थी, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही 19 महिलाएं भागने में सफल हो गयी। पुलिस ने महफिल से बीयर और वोडका की कुल 12 बोतलें जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक उमरा पुलिस को पीपलोद में डुमस रोड पर बिगबाजार के सामने स्थित होटल ओईस्टर में शराब की महफिल चल रही होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर उमरा पुलिस की टीम ने रात 11 बजे के करीब होटल में छापा मारा। उमरा पुलिस थाने के प्रभारी बीएच गौर ने बताया कि जिस समय पुलिस ने होटल में छापा उस दौरान कुल 40 महिलाएं शराब पी रही थी। लेकिन पुलिस को देख भगदड़ मच गई। कई महिलाएं होटल के पीछे के दरवाजे से भाग निकली। पुलिस की टीम ने हाईप्रोफाइल 21 महिलाओं को नशे की हालत में पकड़ लिया है। जिसमें कई विदेशी महिलाएं भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि कई महिलाओं ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। महिला पुलिस कर्मियों की मदद से सभी को मेडिकल चेकअप के लिए सूरत के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां खून ने नमूने लेने के बाद सभी छोड़ दिया गया। शराब पीते पकड़ गई सभी हाईप्रोफाइल महिलाएं हैं। उनके पकड़े जाने की खबर मिलते ही परिजन भी पुलिस थाने पहुंच गये थे। मामले को रफादफा करने के लिए उपर से भी कई फोन कॉल भी आना शुरु हो गए। पुलिस ने बताया कि शराब की महफिल का आयोजन किसने किया था और शराब कहां से लाई गई, इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की गई है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं को छोड़ दिया गया है। हालांकि शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
आशीष/22 दिंसबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *