आॅडी नैशनल ट्विन कप सफलतापूर्वक  सम्पन्न

मध्य प्रदेश

 जर्मन लक्जरी कार मैन्युफैक्चरर आॅडी ने आॅडी ट्विन कप के 8वें संस्करण को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जिसमें पूरे भारत की 33 आॅडी डीलरशिप्स की हिस्सेदारी रही। इस प्रतियोगिता में कुल 114 टीमों ने भाग लिया जिनमें 301 आॅडी डीलर टैक्नीशियन और सर्विस सलाहकार शामिल थे जिन्होंने प्रतिष्ठित खिताबों के लिए स्पर्धा की। 6 टैक्नीकल टीमों और 6 सर्विस टीमों ने फाइनल्स में जगह बनाई; आॅडी भुवनेश्वर की टीम ने ट्विन कैटेगरी में शीर्ष स्थान हासिल किया, इस श्रेणी को भारत में पहली बार प्रस्तुत किया गया है। आॅडी भुवनेश्वर ने टेक्नोलाॅजी श्रेणी में भी शीर्ष स्थान हासिल किया तथा आॅडी कोलकाता सर्विस श्रेणी में शीर्ष पर रही। आॅडी इंडिया के प्रमुख  राहिल अंसारी सर्विस श्रेणी के विजेताओं को तथा आॅडी इंडिया के आफ्टरसेल्स प्रमुख अलेक्सिस जोसफ ने टेक्नोलाॅजी श्रेणी विजेता टीमों को आॅडी ट्विन कप ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *