जूनागढ़| गिर जंगल में शेरों को परेशान करनेवाले वीडियो के बाद अब महिला वन अधिकारी के सेल्फी विवाद सामने आया है| रसीला वाढेर नामक महिला वन अधिकारी ने शेर के साथ सेल्फी ली और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया| जिसके बाद रसीला वाढेर की आलोचना शुरू हो गई| हांलाकि विवाद बढ़ता देख रसीला वाढेर ने फेसबुक से पोस्ट हटा ली| देखना होगा कि वन विभाग रसीला वाढेर के खिलाफ क्या कार्यवाही करता है| लेडी टारजन के रूप में मशहूर रसीला वाढेर गिर के जंगलों में उनके शौर्य की देश-विदेश में चर्चा होती है| गिर के जंगलों में शेरों की सुरक्षा के लिए किए गए सैंकड़ों रेस्क्यू ऑपरेशन में रसीला वाढेर का नाम भी शामिल है| डिस्कवरी चैनल रसीला वाढेर पर “द लायन क्वीन्स ऑफ इंडिया” डोक्यूमेंटरी फिल्म बना चुकी है| रसीला वाढेर के नाम 2008 से 2013 तक 173 जितने रेस्क्यू ऑपरेशन, 390 वन्य प्राणियों को छोड़ने, 100 प्राणियों की चिकित्सा के कार्य दर्ज हैं| लेकिन अब शेर के सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रसीला वाडेर विवादों में घिर गई है| गिर के जंगलों में शेरों के साथ सेल्फी लेकर कई जानी मानी हस्तियां विवादों में आ चुकी हैं| जिसमें मशहूर रामायणी मोरारी बापू, क्रिकेटर नरेन्द्र जाडेजा, गुजरात विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी, कांग्रेस विधायक प्रताप दूधात इत्यादि शामिल हैं|
चेतना/24 दिसंबर