सैहा । मिजोरम लोकसभा सीट मिजोरम राज्य की एकलौती लोकसभा सीट है। ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट है। मिजोरम सीट पर 2009 से कांग्रेस का कब्जा है। यहां से कांग्रेस केसी एल रुआला सांसद हैं। 2009 से लगातार वो इस सीट से जीत हासिल कर रहे हैं। इस सीट से तीन बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। 2019 के चुनाव में यहां से मिजो नेशनल फ्रंट ने सी लालरोसांगा को टिकट दिया है। पीपुल्स रिप्रजेंटेशन फॉर आईडेंटिटी एंड स्टेटस ऑफ मिजोरम (प्रिज्म) ने टीबीसी लालवेनचुंगा को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की टिकट पर निरुपम चकमा चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 के चुनाव में कांग्रेस केसी एल रुआला ने निर्दलीय उम्मीदवार रॉबर्ट रोमानिया रोयते को 6 हजार 154 वोटों से हराया था। सीएल रुआला ने 2 लाख 10 हजार 485 वोट हासिल किए थे, वहीं रोयते को 2 लाख 4 हजार 331 वोट मिले थे। इस सीट पर कांग्रेस का अच्छा प्रभाव रहा है। 1971 से अब तक पांच बार कांग्रेस इस सीट पर चुनाव जीत चुकी है। 2004 के चुनाव में यहां से मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट का प्रभाव बढ़ा है। मुकाबले में मिजो नेशनल फ्रंट और कांग्रेस के उम्मीदवार ही हैं। मिजोरम लोकसभा सीट पर कुल 7 लाख 2 हजार 170 वोटर्स हैं। इनमें पुरुष वोटर्स की संख्या 3 लाख 11 हजार 147 है। यहां विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं।