चौपाई छंद
माह कार्तिक शुभ दिन आई।
जन जन मे बहु खुशियां छाई।।
लक्ष्मी जी के पूजा करते।
उर से सब कष्टों को हरते।।
लक्ष्मी जी के दीप जलाते।
सुंदर तन मन में सुख पाते।।
कनक मुकुट सिर सुंदर सोहे।
लक्ष्मी माता मन को मोहे।।
लक्ष्मी जी के महिमा गाते।
मनवांछित फल भी हैं पाते।।
भक्ति भाव से दीप जलाते।
उर से अंधकार मिट जाते।।
लगती माता बहुत सुहानी।
लक्ष्मी जी की अजब कहानी।।
जो लक्ष्मी को उर मे धरते।
अपने सफल कार्य सब करते।।
देवीदीन चंद्रवंशी
ग्राम – बेलगवां
तहसील पुष्पराजगढ़
जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश