गिरिडीह । गिरिडीह जिले में शनिवार सुबह से अचानक मौसम ने करवट बदल दिया है। सुबह से ही यंहा बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। आज धूप तक नहीं निकला है। रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश से जंहा आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। वंही इस बारिश ने खेतों में लगे धान के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिससे किसान के चेहरे पर मायूसी दिख रही है। बेमौसम की इस बारिश ने धान की तैयार फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। वंही कई खेतों में किसानों द्वारा कटाई कर रखी फसल को खेत के पूरी तरह से जलमग्न हो जाने से काफी क्षति पहुंचायी है।
राज्य मौसम विभाग के अनुसार झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह, रांची समेत 12 से ज्यादा जिलों में अगले तीन दिनों तक यह बेमौसम की बारिश होगी। उसके बाद 16 नवम्बर से पूरे राज्य में कनकनी भरी सर्द हवाएं चलेगी जिससे ठंड बढ़ेगी।
इस बेमौसम बारिश से शहरी क्षेत्र से कंही अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान दिख रहे है। छठ महापर्व के मौके पर किसान अपने खेतों में लगे धान के फसल की कटाई कर उससे ही छठ महापर्व का प्रसाद तैयार करते है। इस दौरान किसान खेत मे लगे धान की पूरी फसल काट कर उसे खेत मे ही सुरक्षित छोड़ उतना ही फसल घर लातें है जितने की जरूरत होती है। लेकिन छठ के पारण के बाद जब तक किसान खेत मे रखे फसल घर लाते उसके पूर्व ही बारिश हो जाने से उनके चेहरे की सारी खुशी पर पानी फेर दिया। कृषकों की माने तो इस वर्ष धान की फसल ठीक ठाक हुई है। लेकिन इस बेमौसम की बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।