आज फिर जी लिए एक अरसे बाद
जिंदगी रंग लाई एक अरसे बाद
आंखों में सपने सजे एक अरसे बाद
आज फिर जाना एक अरसे बाद !!
बड़ी खुशियां है, छोटी छोटी बातों में,
छोटे से अल्फाजो में, बड़े जज्बात हैं,
लंबे इंतजार में, बड़ी बड़ी आशाएं हैं
आज फिर जाना एक अरसे बाद !!
कुछ दोस्त याद आये, एक अरसे बाद,
खो गए उनकी यादों में एक अरसे बाद,
दिल की तड़प में भी जब आनंद आया,
आज फिर जाना एक अरसे बाद !!
भगवती सक्सेना गौड़