एक्शन सुपरस्टार विद्युत जामवाल बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। उन्होंने अपनी धुआंधार स्टंट और एक्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। महज 3 साल की उम्र से मार्शल आर्ट सीख रहे इस एक्शन सुपरस्टार ने इसकी सबसे कठिन फॉर्म कलारीपयटू में महारथ हासिल की है और अब वे दुनियां के टॉप 10 मार्शल आर्टिस्ट में से एक है।
उनकी इस कला ने बलिया के छोटे से गांव रसड़ा के नौजवान नीतीश चौहान को प्रेरित किया है। जिसने गोल्ड मेडल जीत कर हमारे देश का नाम रोशन किया है। नीतीश ने नेपाल में आयोजित चौथे अंतराष्ट्रीय हीरोज गेम्स चैंपियनशिप 2021 में मार्शल आर्ट अंतर्गत तायक्वांडो, कीक बाक्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।