‘धड़कन ज़िंदगी की’ रूढ़िवादी सोच को चुनौती देते हुए, डॉ. दीपिका के सफर की एक प्रेरक कहानी लेकर आ रहा है। डॉ. दीपिका एक आत्मनिर्भर महिला हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने परिवार से लेकर समाज और अपने कार्यस्थल पर पुरुषवादी मानसिकता को चुनौती देती हैं। डॉ. दीपिका के सफर में एक बड़ी चुनौती होंगे डॉ. विक्रांत, जिसका किरदार एक्टर रोहित पुरोहित निभा रहे हैं। लोकप्रिय मॉडल से टेलीविजन स्टार बने ये एक्टर ऐसा किरदार निभाएंगे, जिसमें कई परतें होंगी। इस किरदार के साथ रोहित दो साल के अंतराल के बाद टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं।अपने रोल को लेकर रोहित पुरोहित ने कहा, “डॉ. विक्रांत एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं, जो सबकुछ नियंत्रण में रखना पसंद करते हैं। मजबूत पितृसत्तात्मक मूल्यों वाले परिवार में पले-बढ़े विक्रांत को लगता है कि एक महिला को करियर या महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के बजाय अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना चाहिए।