मनोरंजन चैनल आज़ाद ने अपना चौथा ओरिजिनल शो लवपंती लॉन्च किया है। शो के मुख्य किरदार अर्जुन (गौरव सरीन ) को अपने पिता द्वारा तय किए गए दायरों के भीतर रहना सिखाया गया है। यहां तक कि उसके सपने भी उसके माता-पिता ने तय किए हैं और उसने उसी के अनुसार अपने जीवन को स्वीकार किया है। गौरव असल में अमृतसर, पंजाब के रहने वाले हैं। उनके बेहतरीन काम में ‘कृष्णा चली लंदन’ में राधे का किरदार शामिल है। रंजना सिंह के मुख्य किरदार तृप्ति दिल्ली से हैं और उनके बेहतरीन काम में डायन, फियर फाइल्स, दिल ही तो है, नज़र, गुड़िया हमारी सब पे भारी, मेरे डैड की दुल्हन, वागले की दुनिया और वेब सीरीज़ बरिश शामिल हैं। रंजना आज के जमाने की लड़की है। वो एक मजबूत पारिवारिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं और ये बात उनके आत्मविश्वास से साफ झलकती है। रंजना एक निडर लड़की है और अपने सिद्धांतों पर अपना जीवन जीना चाहती है। वो कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाती।