:: 26 दिवसीय सांई-राम महोत्सव का चतुर्थ दिवस ::
इन्दौर । केंद्रीय सांई सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को 26 दिवसीय सांई-राम महोत्सव के तहत निकाली जा रही सांई प्रभातफेरी रामबाग क्षेत्र में निकाली गई। जहां सभी रहवासियों ने बाबा की पालकी की अगवानी की। इस दौरान सामाजिक सरोकार के संदेश भी दिए गए।
केंद्रीय सांई सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष गौतम पाठक एवं गौरव व्यास ने बताया कि रामबाग क्षेत्र में अलसुबह निकली बाबा की प्रभातफेरी में सांई बाबा के भजन गूंजे। मराठी बाहुल्य क्षेत्र रामबाग नारायण बाग पंतवैध कालोनी से निकली प्रभातफेरी में क्षेत्र के सैकड़ों साई भक्त शामिल हुए। प्रभातफेरी में सांई भक्तों ने मनुहार यात्रा एवं 6 अप्रैल रामनवमी पर्व पर सुबह 5 बजे निकलने वाली बाबा की भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। रविवार को निकली प्रभातफेरी में रवि वर्मा, किशोर दौरकर, आलोक खादीवाला, अनुरोध जैन प्रदीप यादव, अशोक गायकवाड़, समीर जोशी, पिंकी भाटिया, मोहन पाटीदार, ज्ञानेश्वर होलकर, लतिका चंद्राते, मिलिंद जोशी, विपिन जैन, मोहन पालीवाल, दिलीप ठाकुर, राजू सूरी, संतोष भुसारी, लक्की वर्मा, प्रतीक अमेंरिया, राजू आगवाने, नितिन व्यास, महेश शाह, राहुल भंडारी, राहुल चौहान, विनय यादव, जयदीप फंसे आदि साई भक्त मौजूद थे।
:: आज द्वारकापुरी स्थित प्रजापत नगर से निकलेगी प्रभातफेरी ::
केंद्रीय सांई सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष गौतम सुरेंद्र पाठक एवं वीनिता पाठक ने बताया कि सोमवार 17 मार्च को प्रात: 5.30 द्वारकापुरी स्थित प्रजापत नगर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी आयोजक मुकेश कराडिय़ा ने बताया कि सांई प्रभातफेरी में क्षेत्र के युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे।