नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन जून में होगा- गौतम अडानी

नवी मुंबई, । अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को नवनिर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दौरा किया और घोषणा की कि नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन जून में किया जाएगा। दरअसल नवी मुंबई हवाई अड्डे का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सभी को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन का सभी को इंतजार है और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जिम्मेदारी अडानी समूह के पास है। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दौरा किया और हवाई अड्डा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। आपको बता दें कि 16,700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नवी मुंबई हवाई अड्डा परियोजना अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और महाराष्ट्र सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसमें एएएचएल की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है और सिडको की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2018 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। 16,700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हवाई अड्डे का निर्माण मुंबई के मुख्य हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए किया जा रहा है। गौतम अडानी ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह हवाई अड्डा भारत में हवाई परिवहन की बढ़ती मांग को पूरा करेगा।

  • नवी मुंबई हवाई अड्डे की खासियत
    नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 1,160 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। नवी मुंबई हवाई अड्डे का निर्माण मुंबई हवाई अड्डे पर दबाव कम करने और बढ़ती हवाई यात्रा को देखते हुए किया गया है। नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो रनवे हैं। इस हवाई अड्डे से पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को बहुत लाभ होगा। इसके अलावा, ठाणे, कल्याण और नवी मुंबई के यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की क्षमता एक समय में 350 विमानों को समायोजित करने की होगी। इस हवाई अड्डे का पहला चरण अप्रैल 2025 तक, दूसरा चरण 2029 तक, तीसरा चरण 2032 तक और चौथा चरण 2036 तक पूरा होने की उम्मीद है।
  • जून में होगा एयरपोर्ट का उद्घाटन
    2023 में अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने कहा था कि नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन अप्रैल में किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया था कि नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का व्यावसायिक उद्घाटन 17 अप्रैल को होगा। अब गौतम अडानी ने रविवार को खुद घोषणा की कि नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन जून में किया जाएगा।