हिंदी ज़ी5 एक नई दमदार और भावनात्मक रूप से गहन प्रतिशोध पर आधारित ड्रामा सीरीज़ सतरंगी – बदले का खेल लेकर आ रहा है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश की मुश्किल और संवेदनशील पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहाँ परंपराओं का गहरा प्रभाव है, लोगों की पहचान बार-बार परखी जाती है, और हर शांत पल के भीतर बदले की आग सुलगती रहती है। इस शो में अंशुमान पुष्कर, महवश, कुमुद मिश्रा, उपेन चौहान, सद्दाम सोफिया हुसैन, अतुल कुसुम संजय, बी. शांतनु और आमिर खान सहित कई शानदार कलाकारों की मजबूत टीम नजर आएगी।‘सतरंगी – बदले का खेल’ की कहानी बाबलू महतो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लौंडा डांसर का बेटा है और परिस्थितियों के चलते उसे अपने पिता का पेशा अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

