शो ‘जाने अनजाने हम मिले’, में रीत लगातार कोशिश कर रही है राघव को जेल से बाहर निकालने की, क्योंकि उस पर कीर्ति की हत्या का झूठा इल्ज़ाम लगा है। इन दिनों भारत अहलावत ऐसे सीन शूट कर रहे हैं, जहां उनका किरदार जेल में शारीरिक तकलीफ झेलता नजर आता है। इसके साथ ही कहानी राघव की उस हालत को भी दिखाती है, जहां वह जेल में बंद है और बाहर उसकी गर्भवती पत्नी मुश्किल हालात से जूझ रही है, जिससे वह उसके और अपने होने वाले बच्चे को लेकर गहरी चिंता में रहता है। भारत ने हाल ही में बताया कि ये सीन जहां शारीरिक तौर पर मुश्किल हैं, वहीं एक कलाकार के तौर पर उनके लिए उतने ही भावनात्मक रूप से थका देने वाले भी हैं।

