इन्दौर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे अश्विनी जोशी का आज हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जोशी पिछले कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ और पैरों की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज चल रहा था

