इन्दौर | पाच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ बनेड़िया के ग्राम अटाहेड़ा स्थित चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद यज्ञाचार्य पं. चैतन्य कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में रुद्र महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। राम मंदिर से निकाली गई इस भव्य कलश यात्रा में डीजे और बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुईं और पूरे गांव का भ्रमण करते हुए नवनिर्मित चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। आयोजन समिति के अनुसार 14 मई को यज्ञ पूर्णाहुति, मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा व महाप्रसादी का आयोजन होगा।

