मई की रैंकिंग में एसीपी मल्हारगंज, चंदन नगर थाना अव्वल

इंदौर

:: पुलिस कमिश्नर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित ::
इंदौर । इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की मासिक परफॉर्मेंस रैंकिंग में मई माह के लिए एसीपी मल्हारगंज कार्यालय प्रथम स्थान पर रहा। वहीं चंदन नगर थाना शहर का सर्वश्रेष्ठ थाना और कनाड़िया थाना दूसरे स्थान पर रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जनवरी 2026 से लागू मूल्यांकन प्रणाली के तहत अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, शिकायतों के निराकरण और जनसेवा सहित विभिन्न मापदंडों पर एसीपी कार्यालयों और थानों की समीक्षा की जाती है। मई माह के मूल्यांकन में एसीपी विवेक सिंह चौहान (मल्हारगंज), थाना प्रभारी तिलक करोले (चंदन नगर), थाना प्रभारी सहर्ष यादव (कनाड़िया), उप निरीक्षक मनोज भदौरिया और आरक्षक रवि पांडे को सम्मानित किया गया।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने से बेहतर कार्य संस्कृति और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है।