क्रिकेट की दुनिया में नाइट राइडर्स ग्रुप ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है, जिसने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया है। लॉस एंजेलिस का नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड अब आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग क्रिकेट मैच होस्ट कर चुका है।
लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए इस मुकाबले के साथ यह सिर्फ एक नए स्टेडियम की शुरुआत नहीं थी। यह अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक स्थायी और वर्ल्ड-क्लास होम बनने की शुरुआत है। साथ ही, यह भी दिखाता है कि नाइट राइडर्स ग्रुप वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर में लॉन्ग-टर्म निवेश के जरिए क्रिकेट को आगे बढ़ाने के अपने विज़न पर लगातार काम कर रहा है।
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक तैयार किए गए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA को खिलाड़ियों और फैंस, दोनों को बेहतरीन क्रिकेटिंग एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। इस मैदान में मेन स्क्वायर पर आठ विकेट हैं, ICC स्टैंडर्ड के मुताबिक प्लेइंग डाइमेंशन्स हैं और 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर्स लगाए गए हैं। वहीं, इस वर्ल्ड-क्लास क्रिकेट ग्राउंड को तैयार करने के लिए निर्माण के दौरान 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई।*नाइट राइडर्स ग्रुप के सह-मालिक शाहरुख खान ने कहा*, “जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है।

