दर्दनाक सड़क हादसा – पैदल जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलेट चालक ने मारी टक्कर, मौत

मध्य प्रदेश

इन्दौर | एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा पलासिया थाना क्षेत्र के संविद नगर में उस समय हुआ जब बुजुर्ग सड़क पर पैदल जा रहे थे और तेज रफ्तार बुलैट चालक उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया।‌ हादसे में गंभीर घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक का नाम किसान राव पिता नारायण संगोले उम्र अड़सठ साल निवासी संविद नगर है और रिटायरमेंट के बाद उन्होंने घर से करीब एक किलोमीटर दूर गुलमोहर कॉलोनी स्थित एक बंगले में चौकीदारी का काम शुरू किया था तथा वे पैदल काम पर ही जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद बुलेट सवार मौके पर रुके बिना फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को सड़क से उठाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उनका इलाज जारी था, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें आरोपी बुलेट सवार हादसे के बाद तेजी से भागता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु एमवाय अस्पताल में भिजवा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बुलेट चालक की तलाश कर रही है।